दहेज में सोने की जंजीर एवं एक लाख नगदी की मांग पर पति समेत चार नामजद पर केस

 


दहेज में सोने की जंजीर एवं एक लाख नगदी की मांग पर पति समेत चार नामजद पर केस

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत कोतवाली कर्नेलगंज निवासी एक महिला ने परसपुर पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि उसकी शादी परसपुर क्षेत्र के ग्राम बनवरिया सिंगरिया निवासी आवर हुसैन के साथ तीन वर्ष पूर्व हुई थी।जिसमे पीड़िता के परिजनो द्वारा तमाम दान दहेज दिया गया।लेकिन इस दहेज से ससुरालीजन खुश नही थे।आये दिन विवाहिता को प्रताड़ित करते रहते थे।तीन मार्च की शाम तकरीबन छह बजे विपक्षीगणो ने मारपीट एवं जान से मार धमकी देते हुये घर से भगा दिया।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सिंगरिया बनवरिया निवासी आवर हुसैन,आस मोहम्मद,जहरुल निशा एवं मोहम्मद नसीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

     इस बावत प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर एक महिला समेत चार नामजद के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी गयी।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस