न्यायालय के आदेश पर छः माह बाद दर्ज हुआ दुराचार का मुकदमा


 न्यायालय के आदेश पर छः माह बाद दर्ज हुआ दुराचार का मुकदमा

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दुराचार मामले में आरोपित पर केस किया है।थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत एक गांव निवासिनी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसका पति रोजगार के सिलसिले में परदेस में रहता है घर पर वह अकेली ही रहती है।विगत 19 अगस्त की रात वह शौच के लिये गयी तभी विपक्षी उसे गलत नियत से खेत में खींच ले गये। और जमीन पर पटककर उसके साथ जबरन दुराचार किया।जिसकी शिकायत स्थानीय थाने पर की गई परन्तु सुनवाई न होने पर पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हुये शरण लिया।

      इस बावत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने कहा कि कोर्ट के आदेश व पीड़ित महिला के तहरीर पर आरोपित मिझौरा निवासी रमेश उर्फ पिन्टू के विरुद्ध विधिक धाराओं में केस दर्ज किया है। और प्रकरण की जाँच शुरू कर दी गयी है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस