महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय के छात्रों ने ज्ञापन भेजकर अवध विश्वविद्यालय में परीक्षा कराने की उठायी मांग


महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय के छात्रों ने ज्ञापन भेजकर अवध विश्वविद्यालय में परीक्षा कराने की उठायी मांग

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। नगर स्थित महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय के छात्रों ने आगामी परीक्षाओं को अवध विश्वविद्यालय से ही कराये जाने की मांग की है। बताते चलें कि महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने महामहिम राज्यपाल को डाक के माध्यम से ज्ञापन भेजकर अपने मांग रखी है।छात्रों का कहना है कि शैक्षिक सत्र 2024-2025 स्नातक की द्वितीय चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर की आगामी परीक्षा को मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में सम्पन्न कराये जाने का विरोध करते हुये मांग की है कि छात्राओं द्वारा कोर्स की अवधि के बीच मे दूसरे विश्वविद्यालय से परीक्षा कराये जाने पर छात्रों का भविष्य संकट में दिख रहा है। वही छात्र छात्राएं मानसिक तनाव में है।

    इस अवसर पर कृतिका गुप्ता,स्नेहा तिवारी,साधना शुक्ला, रुपाली सिंह वृतिका सिंह,सालिकराम,पुष्कर ओझा अर्पित मिश्रा सहित तमाम छात्र छात्राएं मौजूद रही।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस