नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप विधायक सहित मण्डल अध्यक्षों ने दी बधाईA

नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप विधायक सहित मण्डल अध्यक्षों ने दी बधाई

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के नाम को लेकर इंतजार अब खत्म हो गया।भाजपा ने वर्तमान जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बमबम को एक बार पुनः जिलाध्यक्ष घोषित कर सारी अटकलों को विराम लगा दिया। इस दौरान कर्नलगंज विधायक अजय सिंह,एवं परसपुर मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह,गोपाल ग्राम संजय गौतम,करनैलगंज ग्रामीण माधवराज तिवारी,करनैलगंज नगर आशीष गिरी एवं सरयू मंडल अध्यक्ष हरिओम ओझा,विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह,इतेंद्र सिंह गुड्डू,कुट्टू सिंह,राजू सिंह चगेरी सहित अन्य तमाम क्षेत्रीयजनों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने पार्टी के इस ऐतिहासिक फैसले का जोरदार स्वागत करते हुए नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का गोण्डा आगमन पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

 नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को बधाई देते विद्यायक अजय सिंह एवं मण्डल अध्यक्ष वंशबहादुर सिंह 
इस दौरान भाजपा के चुनाव अधिकारी पीयूष मिश्रा ने बताया कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सात विधायक,दो सांसद,एक एमएलसी को विजयश्री दिलाने में विशेष योगदान रहा है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी को पूरी उम्मीद है कि 2027 मे फिरसे कमल खिलेगा।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस