अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 58वर्षीय व्यक्ति की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

 


अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 58वर्षीय व्यक्ति की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट:-आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम राजापुर बलिकरन पुरवा निवासिनी कुसुम सिंह ने पुलिस को फौती सूचना देकर अवगत कराया कि उसके पति उदयभान सिंह (58) किसी कार्य से आटा हठ्ठी पुरवा की तरफ जा रहे थे तभी रास्ते मे सामने से आ रहे किसी अज्ञात चौपहिया वाहन की टक्कर लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गये। स्थानीयजनो की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायल उदयभान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर पहुँचाया गया।जहाँ चिकित्सक ने मृतक घोषित कर दिया। 

                   फाइल फोटो मृतक उदयभान सिंह

      इस बावत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस