मारपीट मामले में महिला समेत सात नामजद पर केस
मारपीट मामले में महिला समेत सात नामजद पर केस
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम दूबे पुरवा चंदापुर गुरेटी निवासी अवध नाथ दूबे ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षीगणो ने घर मे घुसकर भद्दी भद्दी गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुये लाठी डण्डा कुल्हाड़ी से मारकर जख्मी कर दिया तथा घरेलू सामान तोड़कर नुकसान कर दिया। पुलिस ने उसी के गाँव निवासी दिवाकर दूबे, ब्रम्हानन्द दूबे लवकुश दूबे एवं बिट्टन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं दूसरे पक्ष मिथिलेश की तहरीर पर अवधनाथ दूबे, राजीव दूबे, अखिनी दूबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।आरोप है कि विपक्षीगण घर मे घुसकर मारपीट करते हुये पीड़िता के वस्त्र फाड़कर बेइज्जती करने का प्रयास किया।घर मे रखा सामान भी तोड़कर नुकसान कर दिया।
इस बावत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर एक महिला समेत सात लोंगो के खिलाफ मारपीट की विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अन्य कार्यवाही की जा रही रही है।
