बंगाल में भाजपा की सफलता पर परसपुर में खुशी की लहर, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

 




बंगाल में भाजपा की सफलता पर परसपुर में खुशी की लहर, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

रिपोर्ट:-  आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की सफलता की खबर जैसे ही परसपुर पहुंची, क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया। कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड परसपुर आटा स्थित विधायक जनसेवा केन्द्र पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर खुशी का इजहार किया।


कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया और आतिशबाजी कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह ने कहा कि यह परिणाम जनता के विश्वास और सुशासन की जीत का प्रतीक है। उन्होंने इसे बदलाव की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए कहा कि लोगों ने भयमुक्त वातावरण के लिए नए नेतृत्व को चुना है।


मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि दातन विधानसभा सीट, जिसकी जिम्मेदारी कर्नलगंज विधायक अजय सिंह को दी गई थी, वहां भाजपा प्रत्याशी अजित कुमार जना ने 10,376 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती का परिणाम बताया गया।




चेयरमैन वासुदेव सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब पश्चिम बंगाल में विकास को नई गति मिलेगी और महिलाओं सहित सभी वर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


इस मौके पर अमरेंद्र सिंह, पिंकू सिंह, बबलू सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस