सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

 


सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर के आटा धर्म कांटा के समीप बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार ग्राम आटा के मजरा पंडित सिवान निवासी रोज अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका साला समीर पुत्र शाह मोहम्मद अपने साथी कुन्ने पुत्र रगई के साथ मोटरसाइकिल से भारत गैस एजेंसी परसपुर गैस सिलेंडर लेने जा रहा था।

बताया जाता है कि जैसे ही दोनों युवक आटा धर्म कांटा के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि समीर के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुन्ने गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायल युवक को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया।

थानाध्यक्ष कमलशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त कर ली गई है तथा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस