तहसील परिसर में आयोजित भंडारे में उपजिलाधिकारी ने वितरित किया प्रसाद
तहसील परिसर में आयोजित भंडारे में उपजिलाधिकारी ने वितरित किया प्रसाद
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
करनैलगंज गोण्डा।। तहसील परिसर करनैलगंज में ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को लेकर राजस्व विभाग द्वारा आयोजित भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी करनैलगंज नेहा मिश्रा ने भण्डारे में स्वयं श्रद्धालुओं के बीच हनुमानजी के प्रसाद को वितरित कर सेवा भावना का परिचय दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को आपसी सौहार्द, सहयोग एवं जनसेवा की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश भी दिया।उन्होंने कहा कि हनुमानजी की कृपा सदैव इसी तरह से अपने भक्तों पर बरसती रहे।
भंडारे के दौरान पूरे तहसील परिसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया। कार्यक्रम में तहसील प्रशासन के विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की तथा आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

