मीना मंच के बैनर तले बच्चों ने प्रस्तुत किया नशा उन्मूलन पर जागरूकता नाटक


 मीना मंच के बैनर तले बच्चों ने प्रस्तुत किया नशा उन्मूलन पर जागरूकता नाटक

रिपोर्ट - आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। विकास खंड परसपुर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवानोहार में मीना मंच के बैनर तले नशा उन्मूलन अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर समाज को महत्वपूर्ण संदेश दिया।


नाटक के माध्यम से बच्चों ने बताया कि नशा एक अभिशाप है, जो न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज को दूषित करने का कार्य करता है। बच्चों ने यह संदेश दिया कि वर्तमान समय में नई पीढ़ी तेजी से नशे की चपेट में आ रही है, इसलिए सभी को अपने परिवार एवं समाज को इस बुरी लत से बचाने के लिए जागरूक होना चाहिए।


मीना मंच के सुगमकर्ता मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम में मोनिका, रंजना यादव, रुनझुन, शिवानी, प्रतिज्ञा, खुशी, पलक नैन वर्मा एवं रजनी सिंह ने प्रभावशाली अभिनय कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।


इसके अतिरिक्त विद्यालय में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभाओं का भी प्रदर्शन किया गया। कक्षा आठ के छात्र आनंद कुमार ने ऑटोमेटिक वॉटर डिस्पेंसर का मॉडल प्रस्तुत किया, जबकि कपिल कुमार ने सेफ्टी हाउस का निर्माण कर सराहना प्राप्त की। वहीं क्राफ्ट कला प्रतियोगिता में जीनत, प्रतिज्ञा, प्रियांशी एवं खुशी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।


कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह एवं सहायक अध्यापक अखिलेश कुमार द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस