लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर सहकार भारती ने किया श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन


लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर सहकार भारती ने किया श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। सहकार भारती गोण्डा के तत्वावधान में रविवार को करनैलगंज में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके जीवन, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह चौहान ने की, जबकि प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रदेश संपर्क प्रमुख अशोक शुक्ला एवं विभाग संयोजक अशोक वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

वक्ताओं ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासक थीं, जिन्होंने न्यायप्रिय शासन, जनकल्याण और सामाजिक समरसता के माध्यम से आदर्श प्रशासन की मिसाल कायम की। उनके कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

युवा समाजसेवी राहुल सिंह चौहान ने लोकमाता के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श वर्तमान समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं और समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सेवा, त्याग, समर्पण और कुशल नेतृत्व का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने उपस्थित लोगों से उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।

इस अवसर पर अनीता गोस्वामी, शिव कुमारी तिवारी, पूनम गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, सहयोगी एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस