“मेरा बूथ, सबसे मजबूत” अभियान के तहत भाजपा की सेक्टरवार बैठकें आयोजित
“मेरा बूथ, सबसे मजबूत” अभियान के तहत भाजपा की सेक्टरवार बैठकें आयोजित
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। भारतीय जनता पार्टी परसपुर मंडल द्वारा “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” अभियान के अंतर्गत सोमवार को सेक्टरवार बूथ प्रबंधन की बृहद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न सेक्टरों के संयोजकों, बूथ अध्यक्षों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठकें अलग-अलग सेक्टरों में आयोजित की गईं। सेक्टर परसपुर द्वितीय की बैठक सेक्टर संयोजक प्रदीप सिंह के आवास पर, परसपुर प्रथम की बैठक मंडल मंत्री अनुज प्रताप सिंह के आवास पर, चरूहवा सेक्टर की बैठक राहुल सिंह के आवास पर तथा दुरौनी सेक्टर की बैठक पूर्व प्रधान कृष्णा पाल सिंह के आवास पर सम्पन्न हुई। इसी क्रम में मरचौर सेक्टर की बैठक मंडल उपाध्यक्ष मनोज तिवारी के आवास पर एवं खैरा सेक्टर की बैठक सेक्टर संयोजक सुरेन्द्र मिश्रा की दुकान पर आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आशीष त्रिपाठी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता मनमोहन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की मजबूती का आधार बूथ कार्यकर्ता हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राम सिंह ,पारस नाथ गुप्ता सहित विभिन्न सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के अंत में मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।



