शिक्षामित्र ओम प्रकाश मिश्रा का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 


शिक्षामित्र ओम प्रकाश मिश्रा का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर के ग्राम बलमत्थर निवासी ओम प्रकाश मिश्रा का आकस्मिक निधन हो जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजन, शुभचिंतक एवं क्षेत्रवासी स्तब्ध रह गए और हर ओर शोक का माहौल व्याप्त हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वर्गीय मिश्रा शिक्षा क्षेत्र परसपुर के प्राथमिक विद्यालय टीका मिश्र में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे। वे अपने मिलनसार स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और समाजसेवा की भावना के लिए जाने जाते थे। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने अपनी सेवाओं के माध्यम से बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के उद्देश्य से वे सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे। जनसेवा के प्रति समर्पित भाव के चलते उन्होंने शिवसेना के प्रतीक चिन्ह पर विधायक पद सहित कई चुनाव भी लड़े। क्षेत्र में उनकी पहचान एक सजग, सक्रिय और संवेदनशील व्यक्ति के रूप में रही।

उनके निधन पर खण्ड शिक्षा अधिकारी चन्द्रभूषण पाण्डेय सहित शिक्षामित्र संघ के महेंद्र प्रताप सिंह, अवधेश मिश्रा, शिवकिशोर पाण्डेय, इन्द्रप्रताप सिंह, अशोक पाण्डेय, विपिन सिंह, रामदीन विश्वकर्मा, साधन कुमार मिश्रा, मनोज कुमार चतुर्वेदी, तिलकराम वर्मा, अरुण विश्वकर्मा, हनुमान प्रसाद कुशवाहा एवं उपेन्द्र सिंह समेत अनेक शिक्षकों व गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

शोक व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय मिश्रा का निधन शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस