आध्यात्मिक उल्लास के बीच मनाया गया ब्रह्माकुमारी केंद्र का 12वां स्थापना दिवस
आध्यात्मिक उल्लास के बीच मनाया गया ब्रह्माकुमारी केंद्र का 12वां स्थापना दिवस
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र में बुधवार को ग्यारह वर्ष पूर्ण होने तथा बारहवें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान केंद्र परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र संचालिका अनामिका बहन द्वारा भगवान शिव बाबा के सानिध्य में केक काटकर की गई। इस दौरान उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी केंद्र आत्मा और परमात्मा के मिलन का आध्यात्मिक संगम है, जहां लोगों को आत्मिक शांति, सकारात्मक जीवनशैली और ईश्वरीय ज्ञान की प्रेरणा दी जाती है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2002 में उन्हें ईश्वरीय ज्ञान की प्राप्ति हुई थी तथा शिव बाबा की प्रेरणा से वर्ष 2015 में विकास खण्ड परसपुर में इस केंद्र की स्थापना की गई थी। आज यह केंद्र सफलतापूर्वक ग्यारह वर्ष पूर्ण कर बारहवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है।
समारोह के दौरान छोटी बालिका एंजल ने सभी श्रद्धालुओं के मस्तक पर चंदन तिलक लगाकर प्रसाद वितरित किया। इसके उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।







