भाजपा नेत्री के पति प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक व सामाजिक जगत में शोक की लहर

 


भाजपा नेत्री के पति प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक व सामाजिक जगत में शोक की लहर

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

लखनऊ।। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र तथा भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव (38) का मंगलवार को निधन हो गया।सूत्रों के मुताबिक उन्होंने लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल में अंतिम सांस ली।

प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार उनका उपचार चल रहा था, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में उनका निधन हो गया।
समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही दलों के नेताओं ने इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त की है। बड़ी संख्या में समर्थक एवं शुभचिंतक परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस