पश्चिम बंगाल मतगणना के लिए प्रवेक्षक बने विधायक अजय सिंह, लखनऊ से रवाना
पश्चिम बंगाल मतगणना के लिए प्रवेक्षक बने विधायक अजय सिंह, लखनऊ से रवाना
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर करनैलगंज के विधायक अजय सिंह को पश्चिम बंगाल में होने वाली मतगणना प्रक्रिया के लिए प्रवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। पार्टी संगठन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने से क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल देखा जा रहा है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधायक श्री सिंह शनिवार को लखनऊ एयरपोर्ट से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुए। प्रस्थान से पूर्व उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन के निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करने की बात कही।
जानकारी के अनुसार, मतगणना कार्य के दौरान निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रवेक्षक की होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए संगठन ने अनुभवी और सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में अजय सिंह को यह दायित्व सौंपा है।
विधायक के इस दायित्व को लेकर उनके समर्थकों और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। कई कार्यकर्ताओं ने उनके प्रस्थान के दौरान शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी और दक्षता के साथ करेंगे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जिम्मेदारी न केवल विधायक अजय सिंह के लिए, बल्कि पूरे करनैलगंज क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। सभी ने उनके सफल एवं निष्पक्ष कार्यकाल की कामना की है।
