तुलसी जयंती पर होगा अखण्ड रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ
तुलसी जयंती पर होगा अखण्ड रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत ग्राम राजापुर स्थित गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली पर अखण्ड रामचरितमानस पाठ के अनवरत आयोजन को लेकर रविवार को रामकुमार सोनी हाता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तुलसी जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष डॉ. स्वामी भगवदाचार्य ने की।
बैठक में श्रीरामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास महाराज की जन्मस्थली पर अखण्ड रामचरितमानस पाठ निरंतर संचालित किए जाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने इस प्रस्ताव का एक स्वर में समर्थन किया। इस दौरान मंदिर के स्वामी भगवदाचार्य जी महाराज ने आगामी तुलसी जयंती के शुभ अवसर पर इस पुण्य कार्य का शुभारंभ किए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
बैठक में प्रमोद मिश्रा, मैन बहादुर सिंह, इंद्रप्रकाश शुक्ला, रामकुमार सोनी, गिरीश नारायण सिंह ‘बबलू’, राजू गुप्ता, जगदीश सोनी, राजेन्द्र कौशल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
