स्वतंत्रता दिवस पर मोटिवेशनल स्पीकर ने महाविद्यालय के छात्रों को बताए शिक्षा के गूढमन्त्र
स्वतंत्रता दिवस पर मोटिवेशनल स्पीकर ने महाविद्यालय के छात्रों को बताए शिक्षा के गूढमन्त्र
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर क्षेत्र के मिझौरा गांव स्थित चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय में गुरुवार को स्वंतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा ने छात्रों को उनके कैरियर से सम्बंधित दुविधाओं का समाधान करते हुए उनके प्रश्नों के समाधान बताये।
बतौर मुख्यातिथि अवध ओझा ने कहा कि जल्द ही गोण्डा में यूपीएससी की तैयारी के लिए कोचिंग का संचालन शुरू किया जाएगा। जिससे प्रतियोगी छात्रों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगर आपको जीवन मे कुछ बनना है तो अपने आपको मंजिल को पाने के लिए तन मन धन से लगा दो।उन्होंने युवाओं को मोबाइल फोन के कम से कम उपयोग करने की हिदायत देते हुये कहा कि आज के युवा मोबाइल फोन ज्यादा चलाते है ज्यादा मोबाइल के उपयोग कैरियर की चिंता से युवाओं में चिड़चिड़ापन ज्यादा हो रहा है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक दिग्विजय सिंह,परसपुर विकासमंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह,जिला पंचायत सदस्य रेनु दुबे,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह,डॉ0 एसपी सिंह,संदीप सिंह मोनू,कुँवर बहादुर सिंह,प्रगति डिजिटल लाइब्रेरी के संचालक अजीत सिंह,मनोज कुमार यादव,सूरज सिंह,मयन मिश्रा,रणविजय सिंह,टिंकू सिंह,रणंजय सिंह,इन्द्रप्रताप सिंह,अंकित पाण्डेय,गंगाराम,अजय सिंह,वीरेंद्र मिश्रा सहित अन्य तमाम क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।


