नाबालिग बालिका अपहरण,दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे
नाबालिग बालिका अपहरण,दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत गत 11मई की रात 14वर्षीय एक नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।
थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशक्रम का अनुपालन करते हुये थाना परसपुर के उपनिरीक्षक प्रतीक पाण्डेय,हेड कांस्टेबल विनोद सिंह,समरेन्द्र पाण्डेय,रामसेवक द्वारा मु0अ0सं0 284/24 धारा 363/366/376(3) भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त ग्राम मदारी पट्टी पचमरी भम्भुआ कोतवाली कर्नेलगंज निवासी सरवन कुमार पुत्र कल्लू को भटपुरवा पुल के पास से गिरफ्तार कर वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया ।
