कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सासंद वसंतराव चव्हाण का हैदराबाद अस्पताल में हुआ निधन

 ब्रेकिंग न्यूज:-......

सूत्रों के हवाले से......

महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सांसद वसंतराव चव्हाण के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर,कांग्रेस पार्टी की हुई अपूर्णीय क्षति



रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद और सीनियर लीडर वसंतराव चव्हाण का 70 साल की उम्र में निधन हो गया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले हफ्ते श्री चव्हाण के श्वसन तंत्र में संक्रमण होने की वजह से हैदराबाद स्थित केआईएम हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। लोकसभा चुनाव में बीजेपी नेता प्रताप पाटिल चिखलीकर को हराकर वसंतराव एक बड़ी ताकत बनकर उभरे थे। दिलचस्प बात यह है कि पूर्व सीएम अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद वसंतराव नांदेड़ में कांग्रेस के बड़े चेहरे के तौर पर सामने आए थे।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने वसंतराव के निधन पर अपनी संवेदना और दुख व्यक्त करते हुये कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद वसंतराव चव्हाण के निधन की खबर बेहद चौंकाने वाली है।वे विपरीत परिस्थितियों में भी हमेशा कांग्रेस पार्टी के प्रति वफादार रहे और कांग्रेस पार्टी के विचार को घर-घर तक पहुंचाया।इस दुख में कांग्रेस पार्टी चव्हाण परिवार के साथ है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस