शिक्षक प्रतिनिधि मंडल ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा मांगपत्र

 


शिक्षक प्रतिनिधि मंडल ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा मांगपत्र


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षक प्रतिनिधिमंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी से पंतनगर स्थित कार्यालय पर मिलकर शिक्षकों से सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण हेत मांगपत्र सौंपा। जिसमे 12460 शिक्षक भर्ती के अंतर्गत नियुक्त शिक्षकों का ऑनलाइन सत्यापन कराकर अन्य जनपदों की भांति ऑफलाइन सत्यापन शपथ पत्र के आधार पर वेतन भुगतान कराया जाए।


            28 मार्च 2005 से पूर्व  विज्ञापित पदों के पश्चात नियुक्त प्राप्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित किए जाने हेतु शासनादेश जारी करते हुये पत्रावलियां विकास खण्डों से कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रेषित की जा चुकी है।उक्त पत्रावलियों को वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में अविलंब पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित करने हेतु प्रेषित किया जाए। ऑनलाइन मानव संपदा पोर्टल के द्वारा अनुपस्थित शिक्षकों को बिना स्पष्टीकरण प्राप्त किये कार्यवाही ना की जाए।                     शासन द्वारा जी0पी0एफ0 ऑनलाइन किए जाने के निर्देश के पश्चात भी वित्त एवं लेखा अधिकारी द्वारा जी0पी0एफ0 ऑनलाइन नहीं किया जा रहा है। तत्काल आवश्यक निर्देश वित्त एवं लेखा अधिकारी को दिया जाए ।                           शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन अवकाश तथा मेडिकल लीव, चाइल्ड केयर लीव अवकाश का निस्तारण खंड शिक्षाधिकारी द्वारा न् करते हुये बिना समुचित कारण के निरस्त भी किया जा रहा है।

       इस दौरान जिलामंत्री विजय नारायण पाण्डेय,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रकाश तिवारी,उपाध्यक्ष इन्द्र प्रताप सिंह ,संयुक्त मंत्री/ मीडिया प्रभारी वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी,अफसर हसन,कौशल किशोर ओझा,इरशाद अली उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस