ड्रोन दीदी ने किसानों को प्रशिक्षित कर ड्रोन के बारे में दी विशेष जानकारी
ड्रोन दीदी ने किसानों को प्रशिक्षित कर ड्रोन के बारे में दी विशेष जानकारी
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकास खण्ड परसपुर के गोनार्द फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के कार्यालय पर कर्नेलगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सिंह द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया।
गोनार्द फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी के रविशंकर सिंह पवन ने बताया कि ध्वजारोहण के उपरांत एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को ड्रोन के बारे में जानकारी देते हुये एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे ड्रोन को उड़ाकर ड्रोन दीदी ने ड्रोन के बारे में विस्तार से जानकारी साझा किया।
इस दौरान गोनार्द फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के निदेशक गण को एवं सीईओ सहित सैकड़ों की संख्या में शेयर होल्डर मौजूद रहे।


