ओमप्रकाश मिश्रा को हराकर रेनू दूबे ने लहराया जीत का परचम
ओमप्रकाश मिश्रा को हराकर रेनू दूबे ने लहराया जीत का परचम
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत जिला पंचायत चतुर्थ के सदस्य पद को लेकर उपचुनाव में गत छः अगस्त को मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न हुई।गुरुवार को परसपुर स्थित तुलसी स्मारक इंटर कालेज में हुई मतगणना में भाजपा समर्थित रेनू दूबे को 10067 मत मिले,वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ओमप्रकाश मिश्रा को सिर्फ 7537 मत पाकर ही संतोष करना पड़ा।
बताते चलें कि रेनू दूबे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को करारी शिकस्त देते हुये 2530 मतो से जीत दर्ज की।
इस बावत निर्वाचन अधिकारी राजीव मोहन सक्सेना ने बताया कि इस उपचुनाव में कुल 18675 पड़े,जिसमें 432 मत अनवैलिड पाए गए। शेष अभिषेक दूबे को 38,अवनीश को 51,अशोक मिश्रा को 451,ओमप्रकाश को 7537,रेनू दूबे को 10067,तथा विमल प्रकाश को 98 मत मिले।
