चोरी की साइकिल व नकदी सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी की साइकिल व नकदी सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश के अनुक्रम में थानाध्यक्ष परसपुर दिनेश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिवकुमार यादव,प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अमित गुप्ता,कांस्टेबल चरन सिंह,रंजीत कुमार,राहुल कुमार द्वारा डेलईपुरवा बसन्तपुर निवासी मन्नू पुत्र शमशेर, धर्मराज पुत्र दूबर बहेलिया व पचई पुरवा बसन्तपुर निवासी विजय पुत्र रामदास बहेलिया को चोरी की साइकिल व 1200 रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आपराधिक इतिहास रहा है सभी आरोपी अभियुक्त अन्य विभिन्न अपराधों में वांछित रहे है।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करने के पश्चात माननीय न्यायालय चालान भेज दिया गया।
