पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षक संघ ने सौंपा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन

 


पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षक संघ ने सौंपा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

 गोण्डा।। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल तिवारी से पंतनगर स्थित कार्यालय पर शिक्षक समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौपते हुये  निम्न समस्याओं को अवगत कराया।जिसमे 28 मार्च 2005 से पूर्व विज्ञापित पदों के सापेक्ष 1 अप्रैल 2005 के पश्चात नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन से आच्छादित किए जाने हेतु शासनादेश निर्गत किया जा चुका हैं।पात्र शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिलाया जाने हेतु पत्रावली वित्त एवं लेखा अधिकारी कार्यालय को तत्काल प्रेषित किया जाए।12460 सहायक अध्यापक भर्ती के अंतर्गत नियुक्त सहायक अध्यापकों को वेतन लगाए जाने हेतु पूर्व की भाँति समिति गठित करते हुए ऑनलाइन सत्यापन के आधार पर किन्हीं दो शैक्षिक अभिलेख के सत्यापन पूर्ण होने पर वेतन भुगतान करने हेतु आदेश निर्गत किए जाएं।पारस्परिक स्थानांतरण से जनपद गोंडा में आए शिक्षकों का वेतन भुगतान हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाए।



संगठन द्वारा अनेकों बार लिखित व मौखिक अनुरोध वार्ता के बाद भी वित्त एवं लेखा अधिकारी कार्यालय द्वारा शिक्षकों को जीपीएफ लेखा पर्ची व पासबुक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है ,, शासन तथा विभागीय निर्देश के बावजूद जीपीएफ को ऑनलाइन नहीं किया जा रहा है जिसके परिणाम स्वरुप शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है समस्या के निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित की जाय।निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण तत्काल सुनिश्चित कराया जाए।शिक्षिकाओं के चाइल्ड केयर लीव अवकाश का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।12460 सहायक अध्यापक भर्ती के अंतर्गत नियुक्त शिक्षकों की ई सेवा पुस्तिका अविलंब बनवाया जाए।

          इस दौरान जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार त्रिपाठी, जिलामंत्री विजय नारायण पाण्डेय, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह,उपाध्यक्ष इन्द्र प्रताप सिंह,संयुक्त मंत्री /मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अफसर हसन, ऋषि तिवारी,कौशल किशोर ओझा,मुगीसुद्दीन आदि उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस