नवविस्थापित इंडियन बैंक का एजीएम व चेयरमैन ने किया उद्घाटन

 


नवविस्थापित इंडियन बैंक का एजीएम व चेयरमैन ने किया उद्घाटन

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर स्थित इंडियन बैंक का स्थानांतरण होने के बाद मेन चौराहे के समीप बेलसर रोड पर आने को लेकर भव्य उद्घाटन किया गया।बताते चलें कि उक्त उद्घाटन समारोह के दौरान एजीएम हेमन्त मिश्रा व नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नवविस्थापित बैंक का शुभारंभ किया।इस दौरान शाखा प्रबंधक विनय तिवारी ने सभी अतिथियों, देवतुल्य ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुये अभिनन्दन किया। उन्होंने कहा कि कुछ विषम परिस्थितियों को देखते हुये पुरानी जगह से नई जगह पर इंडियन बैंक की शाखा का स्थानांतरण किया गया है। वहीं मुख्य प्रबंधक राकेश रंजन ने सभी लोंगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुये उसका लाभ आमजनमानस को लेने की अपील किया।


    मुख्यातिथि एजीएम हेमंत मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह शाखा आधुनिक सुविधाओं से पूरी तरह से परिपूर्ण है। ग्राहक हमारे देवता है, ग्राहकों को संतुष्ट करना हमारा परम् कर्तव्य है।उन्होंने ग्राहकों अतिथियों को गूढ़ मंत्र देते हुये एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया। जिसमें बताया कि दक्षिण भारत के लोग नौकरी की तरफ कम भागते है।वह लोग सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का भरपूर लाभ लेकर व्यवसाय करते है। उत्तर प्रदेश व बिहार के लोग दिल्ली, बम्बई,चंडीगढ़, लुधियाना, पंजाब,हरियाणा में जाकर मेहनत मजदूरी करता है ऐसा क्यों? इसका मुख्य कारण है कि या तो उन्हें ज्ञान नही है या फिर वह सरकारी योजनाओं का लाभ लेना नही चाहते है। उन्होंने कहा कि बैंक,पशुपालन,डेयरी,किसान क्रेडिट कार्ड,शिक्षा,व्यवसायिक सहित अन्य तमाम प्रकार के लोन दे रहा है। जिससे आप सभी लाभान्वित होकर खुद का व्यवसाय करें।तमाम लोन पर सरकार अनुदान भी दे रही है।इसके लिये आप सभी किसी भी कार्यदिवस में शाखा प्रबंधक से मिलकर विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।


           इस दौरान विधायक प्रतिनिधि इतेंद्र सिंह गुड्डू,कमलाकांत तिवारी,रणजीत सिंह बबलू,जितेन्द्र सिंह,लल्लू गुप्ता सहित बैंक कर्मचारी अरुण कुमार, कल्पित त्रिवेदी,अशोक कुमार सिंह,रमाशंकर श्रीवास्तव सहित अन्य तमाम क्षेत्रीयजन उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस