मतगणना के पश्चात दोनों पक्षों के समर्थकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत

 


मतगणना के पश्चात दोनों पक्षों के समर्थकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर स्थित तुलसी स्मारक इण्टर कॉलेज में चल रही उपचुनाव की मतगणना के अंतिम चरण के दौरान दोनों पक्षों के समर्थकों में कुछ कहासुनी हो गयी। बताया जा रहा है कि जीतोपरांत रेनु दुबे प्रमाणपत्र लेने के लिए मतगणना स्थल पर ही रुक गयीं।वहीं मतगणना स्थल से बाहर आये दोनों पक्ष के कुछ समर्थकों के बीच हुई कहासुनी को लेकर मारपीट शुरू हो गयी। बचाव कराने आये संतोष कुमार गौतम को भी विपक्षियों ने जमकर पीटा। जिससे सुरक्षाकर्मियों के हाथ पांव फूल गये।देखते ही देखते थाना परिसर में ग्राम प्रधान के समर्थकों का बड़ा हुजूम पहुँच गया।

उक्त मारपीट को लेकर करनपुर निवासी सुरेश प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू व संतोष कुमार गौतम ने विपक्षी चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस