विनेश पोगाट को फाइनल न् खेलने देना एक बड़ी साजिश,रुष्ट कांग्रेसियों ने सौपा ज्ञापन
विनेश पोगाट को फाइनल न् खेलने देना एक बड़ी साजिश,रुष्ट कांग्रेसियों ने सौपा ज्ञापन
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्वमंत्री अजय राय के निर्देश पर देश की स्टार खिलाड़ी महिला पहलवान विनेश फोगाट को ओलंपिक फाइनल में अयोग्य घोषित करने के विरोध मे जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजकर खेल मंत्री को बर्खास्त कर पूरे प्रकरण की जांचोपरांत दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करते हुये ओलंपिक में भारत सरकार द्वारा कड़ा विरोध दर्ज करने के साथ ही फोगाट को फाइनल मुकाबले में खेलने की अनुमति दिलाने का निर्देश देने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा जिस तरह से विनेश फोगाट ने पूर्व ओलंपिक विजेता को हराने के साथ ही फाइनल तक का सफर तय किया निहायत ही काबिले तारीफ़ रहा, और यही बात फोगाट विरोधी कुश्ती संघ के साथ ही ओलंपिक संगठन में बैठे महिला पहलवान विरोधी लोगों ने एक साजिश के तहत निश्चित भार वर्ग में चार मैच जीत कर फाइनल में पंहुचने वाली स्टार पहलवान दिनेश फोगाट को फाइनल मैच के पहले आरोग्य घोषित करना भारत सरकार के मुंह पर तमाचा है।
इस दौरान प्रवक्ता शिवकुमार दुबे,ओमप्रकाश सोनकर,प्रद्युम्न शुक्ला,विनय त्रिपाठी,शाहिद अली कुरेशी सभासद,अविनाश मिश्रा,अरुण गौतम,चांद खान,वाजिद अली,अरविंद शुक्ला,हरिराम वर्मा,राजू सेवादल,जानकी प्रसाद,शुक्ला प्रसाद शुक्ला सहित तमाम कांग्रेसीजन उपस्थित रहे।
