बिजली कटौती के विरोध में उतरी कांग्रेस,सिड्यूल के हिसाब से विद्युत आपूर्ति के लिये सौंपा ज्ञापन

 


बिजली कटौती के विरोध में उतरी कांग्रेस,सिड्यूल के हिसाब से विद्युत आपूर्ति के लिये सौंपा ज्ञापन


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में एक साथ हो रही अघोषित बिजली कटौती के लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर  जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व मे जिलाधिकारी कार्यलय पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया गया।


      जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा अघोषित विद्युत कटौती से किसान, विद्यार्थी, कामगार सब परेशान हैं अपराध बढ़ा है, उत्पादन कम होने से मंहगाई चरम पर है, किसान के खेतों में धान की रोपाई नहीं हो पा रही है।उन्होंने कहा कि जहाँ पुरानी और जर्जर लाइनों के चलते आपूर्ति निर्वाध रूप से नहीं हो पा रही है वहीं ट्रांसफार्मर तक बदलने में हफ्तों का समय लग रहा है। जर्जर लाइन व खंभों को दुरुस्त कर शासन द्वारा निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से बिजली आपूर्ति सुनशिश्चित कराये जाने की मांग की गयी।


                       इस अवसर पर शिव कुमार दुबे,सगीर खान, प्रद्युम्न शुक्ला,ओम प्रकाश सोनकर,विनय प्रकाश त्रिपाठी, शुक्ला प्रसाद शुक्ला,शाहिद अली कुरेशी,अब्दुल सईद,वसीम सिद्दीकी,चांद खान,अविनाश मिश्रा,मोहमद सलीम,अबसार अहमद,रामतेज यादव,अभिमन्यु सोनकर,जानकी प्रसाद सहित तमाम कांग्रेसीजन उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस