पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के साथ राजाटोला पहुँचा सपा प्रतिनिधमंडल, मृतक की पत्नी को दिया पांच लाख की सहायता

पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के साथ राजाटोला पहुँचा सपा प्रतिनिधमंडल, मृतक की पत्नी को दिया पांच लाख की सहायता

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत राजाटोला में गत 19 जुलाई को सपा नेता ओमप्रकाश सिंह की दिनदहाड़े धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गयी। जिसकी सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल मृतक के परिजनों से मुलाकात कर हर सम्भव मदद करने की अपील की। 
      पीड़ित परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल 
इसी क्रम में आज बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा निर्देश में पूर्व मंत्री योगेशप्रताप सिंह के नेतृत्व में पुनः सपा का एक प्रतिनिधिमंडल मृतक के घर पहुंचा। जहाँ पर मृतक की पीड़ित पत्नी नीलम सिंह से मुलाकात करते हुये समाजवादी पार्टी की तरफ से पाँच लाख रुपये का चेक सहायता राशि के रूप में प्रदान किया। वहीं भविष्य में हरसम्भव मदद करने की बात कहते हुये पूर्व मंत्री ने कहा कि ओमप्रकाश हमारे समाजवादी परिवार के सदस्य थे उनके परिवार की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता बखूबी निर्वहन करेगा।
सपा प्रतिनिधि मंडल ने ग्रामीणों से मिलकर परिजनों                की सुरक्षा को लेकर की चर्चा
        इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव/ पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा,प्रदेश महासचिव अताउर्रहमान्, जिलाध्यक्ष गोण्डा अरशद हुसैन, बैजनाथ दूबे पूर्व विधायक,सूरज सिंह पूर्व प्रत्याशी सदर गोण्डा, संजय विद्यार्थी,अजय सिंह पूर्व प्रत्याशी नगर पंचायत परसपुर, परसपुर विकास मंच अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह,रमेश सिंह व विजय चौरसिया पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत अन्य तमाम क्षेत्रीयजन मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस