एक अदद मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

 


एक अदद मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा  न्यायालय

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। जनपद के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल निर्देश का अनुपालन करते हुये थाना परसपुर के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह,उपनिरीक्षक संदीप वर्मा, हेड कांस्टेबल मुन्नीलाल चौहान,कांस्टेबल अभिषेक यादव,पुष्पेन्द्र सिंह,राहुल पटेल

द्वारा मु0अ0सं0 357/2024 धारा 303(2), 317(2) भा0न्याय संहिता तथा मु0अ0सं0 355/2024 धारा 305, 317(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 244/24 धारा 392 IPC थाना परसपुर से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त गण सरदार पुरवा दुरौनी निवासी रामसेवक पुत्र बरसाती तथा विजय उर्फ मेघी पुत्र रामकेवल को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि उक्त अभियुक्तगण के द्वारा कारित चोरी व लूट का अपराध के सम्बन्ध में थाना परसपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करने के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया। 


💠

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस