हर्षोल्लास के साथ मनाई गई कन्हैया जन्माष्टमी,भण्डारे का हुआ आयोजन
परसपुर थाने में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई कन्हैया जन्माष्टमी,भण्डारे का हुआ आयोजन
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत विभिन्न धार्मिक स्थलों व निजी प्रतिष्ठानों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीं परसपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष दिनेश के नेतृत्व में लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव परम्परागत ढंग से मनाया गया। इस दौरान थाने के समस्त स्टाफ द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में भक्ति रस से सराबोर दिखे।थाना के अधिकारी व कर्मचारियों के सौजन्य से भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया।जिसमें हजारों की संख्या में क्षेत्रीयजनो ने पहुंचकर भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया।
अवध धाम से पधारे पं0 कौशल किशोर मिश्र के द्वारा अर्द्धरात्रि को शुभ नक्षत्र में विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीकृष्ण के अवतार का अवलोकन कराया गया। भगवान के अवतार होते ही शंख घण्टा की आवाज से समस्त परिसर भक्तिरस से गुंजायमान हो उठा।तदुपरांत भये प्रगट कृपाला, दीन दयाला, देवकी के हितकार, "हाथी घोड़ा पाल की,जय कन्हैया लाल की" जयकारे लगाते हुये सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गये।
इस दौरान थानाध्यक्ष दिनेश सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह,विनय कुमार पाण्डेय, किशोर पासवान,जगतपति त्रिपाठी,तेजबहादुर सिंह,अभिषेक सिंह, अजय शुक्ला, पदुम नरायन मिश्रा, सहित अन्य तमाम क्षेत्रीयजन मौजूद रहे।
