अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से चालक समेत दो घायल

 


अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से चालक समेत दो घायल

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम पचईपुरवा के समीप एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे चालक व एक अन्य दबकर चोटिल हो गये।प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त घटना परसपुर क्षेत्र के करनैलगंज नवाबगंज मार्ग पर पचई पुरवा के पास उस वक्त हुई जब एक पुलिया पर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रैक्टर के उछलकर पलट जाने से उसके नीचे ड्राइवर सहित 2 लोग दब गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनो लोगो को बाहर निकलवाया गया और एंबुलेंस के जरिये सीएचसी परसपुर पहुंचाया जहाँ पर चिकित्सक ने गम्भीर होने का हवाला देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाँ पर घायलों का इलाज किया जा रहा है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस