प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कर याद किये गये पूर्व जिलापंचायत सदस्य बिन्नू दूबे, सांसद ने दी श्रद्धांजलि
प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कर याद किये गये पूर्व जिलापंचायत सदस्य बिन्नू दूबे, सांसद ने दी श्रद्धांजलि
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत लोकसभा क्षेत्र कैसरगंज के विधानसभा कर्नलगंज में ग्राम तुलसीपुर बरगदेपुरवा रेशम फार्म चौराहा पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्व0 विनयशंकर दुबे उर्फ बिन्नू दुबे के प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित “श्रद्धांजलि सभा” में उनकी धर्मपत्नी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य रेनु दुबे,सुपुत्र अनन्त बिन्नू दुबे,गोंडा जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा अन्य प्रमुख और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मिलित होकर उनके स्मृतिचित्र पर दीप प्रज्वलित पुष्प अर्पित व माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी स्मृतियों को याद कर कोटि-कोटि नमन किया।
इस दौरान कैसरगंज सांसद करन भूषण सिंह न्माके कहा कि जनसेवा और जनता के हित में वे हमेशा तत्पर रहने और अपने जीवन में समाज के वंचित वर्गों के लिए निस्वार्थ भाव से काम और क्षेत्र के विकास में अद्वितीय योगदान देने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्व0 विनयशंकर दुबे उर्फ़ बिन्नू भैया को उनको एक जनप्रिय नेता के रूप में सदैव याद किया जाता रहेगा। पुण्य दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुये कहा कि मैं और मेरा परिवार आपके परिवार के हर सुख दुःख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूँगा।
इस अवसर पर डॉ0 संतशरण त्रिपाठी,ओम प्रकाश पांडेय, बृज किशोर तिवारी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य नानबच्चा पांडेय,पूर्व अध्यक्ष एलबीएस छात्रसंघ राधेश्याम रिपाठी,नवाबगंज नगरपालिका अध्यक्ष डॉ0 सत्येन्द्र कुमार सिंह,संचालन अरुण त्रिपाठी, चंद्रभान उपाधाय, कृष्ण कुमार मिश्रा,बजरंगबाली पांडेय,पूर्व प्रधान ननकाऊ पासवान,सेनानी परिवार मेवालाल वर्मा ,प्रभारी कर्नलगंज डॉ0 परमेश्वर सिंह व अशोक सिंह ,जनमेजय सिंह प्रधान पुरैना,पराग दुबे प्रधान,मनीष शुक्ला प्रधान अल्लीपुर,सोनू शुक्ला प्रधान काशीपुर,आशु मिश्रा, विवेक सिंह जिला पंचायत ,डब्बू सिंह,भूपेन्द्र सिंह जिला पंचायत गुड्डू सिंह प्रधान करनपुर,आदि समस्त सम्मानित स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित रहे।



