दो पक्षों की तहरीर पर तीन महिला समेत छः पर केस दर्ज

 


दो पक्षों की तहरीर पर तीन महिला समेत छः पर केस दर्ज

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम मरचौर मदरिया निवासिनी बिट्टन  ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षीगण द्वारा जमीनी रंजिश व पनारा में पाइप लगाकर बुनियाद के ऊपर पानी गिराने के विवाद को लेकर बुधवार को भद्दी भद्दी गाली गलौज देते लाठी डंडे से पिटाई कर दी ।बीच बचाव करने पहुंची लल्ली व खुशी को भी मारा पीटा तथा जान माल की धमकी दी।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर राजकुमार यादव, राजू यादव व गुड़िया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

       वहीं गुड़िया की तहरीर पर ठाकुर प्रसाद,रेन,बिट्टन के खिलाफ मारपीट की विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

       थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर छः लोंगो के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जाँच की जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस