पिता का हत्यारा रवि चढ़ा पुलिस के हत्थे,पहुंच सलाखों के पीछे
पिता का हत्यारा रवि चढ़ा पुलिस के हत्थे,पहुंच गया सलाखों के पीछे
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।।थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम गुरेटी डीहा निवासिनी कमला देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि तीन अगस्त को घरेलू विवाद को लेकर उसीके पुत्र ने उसके पति विश्वनाथ सिंह को भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुये लाठी डंडे से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान विश्वनाथ सिंह की मौत हो गई। जिसके आधार पर उक्त मुकदमा में धारा 105 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी थी। विवेचना के दौरान दोषी पाये गये आरोपी अभियुक्त गुरेटी डीहा निवासी रवि कुमार सिंह को उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव,कांस्टेबल राम अनिल शर्मा व अखिलेश यादव द्वारा ग्राम सेमरी के जूनियर हाईस्कूल विद्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।
