चौथी पुण्यतिथि पर याद किये गए डॉ0 वीरेंद्र गोस्वामी
चौथी पुण्यतिथि पर याद किये गए डॉ0 वीरेंद्र गोस्वामी
रिपोर्ट: आर के मिश्रा
गोण्डा।। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रहे डॉ0 वीरेंद्र कुमार गोस्वामी की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित किया। बताते चलें कि गुरुवार को उनके आवास पर आयोजित किए गए श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे भाजपा के क्षेत्रीय नेता, पदाधिकारी व स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ा। जहां सभी लोगों ने पहुंचकर हर दिल अजीज व लोकप्रिय नेता स्वर्गीय डॉक्टर वीरेंद्र गोस्वामी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान त्रिलोकी नाथ तिवारी एडवोकेट ने कहा कि डॉ0 वीरेंद्र कुमार गोस्वामी कर्नलगंज क्षेत्र के जाने-माने दिग्गज नेता कहे जाते थेl वह राजनीतिक होते हुये एक समाजसेवी भी थे। जो समाज की हर छोटी-बड़ी समस्याओं पर लोगों का सहयोग करते थे। साथ ही साथ वो लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर भी थे, जिनकी कोरोना कॉल में आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। डॉक्टर वीरेंद्र कुमार गोस्वामी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता के पद पर थे।उनकी आकस्मिक मृत्यु ने ना सिर्फ कर्नलगंज क्षेत्र से भाजपा को क्षति पहुंचायी बल्कि समाज के एक लोकप्रिय तथा हर दिल अजीज नेता को भी खोया।
इस दौरान उनके छोटे भाई नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ0 अवधेश गोस्वामी के साथ उनके बड़े सुपुत्र मनीष गोस्वामी, छोटे सुपुत्र डाo आशीष गोस्वामी व उनके परिवार के साथ उनके सभी शुभचिंतकों में चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, पवन ओझा, धर्मेंद्र मिश्रा, विजय गोस्वामी, आशीष गिरी भैरवनाथ महंत, राम अचल पाण्डेय, श्याम भारती तथा अन्य कई लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
