धार्मिक सम्मान के प्रति आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला जमाल अहमद गिरफ्तार
धार्मिक सम्मान के प्रति आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला जमाल अहमद गिरफ्तार
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम शाहपुर निवासी एक युवक द्वारा जनपद बहराइच अन्तर्गत तहसील महसी के कस्बा महराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुये सांप्रदायिक दंगे के परिपेक्ष्य में सोशल मीडिया पर धार्मिक आस्था के अपमान के तहत पोस्ट डाला गया। जिसकी शिकायत पर शाहपुर पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने शाहपुर निवासी जमाल अहमद के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।
इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी की तहरीर पर शाहपुर निवासी जमाल अहमदके खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अन्य कार्यवाही की का रही है।उन्होंने बताया कि आरोपी जमाल अहमद को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
