किसान रविशंकर सिंह पवन को मिला फॉर्म एंड फूड कृषि सम्मान अवॉर्ड
किसान रविशंकर सिंह पवन को मिला फॉर्म एंड फूड कृषि सम्मान अवॉर्ड
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर के ग्राम चरहुवाँ निवासी रविशंकर सिंह उर्फ पवन सिंह को कृषि यंत्रीकरण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये वर्ष 2024 का राज्य स्तरीय "फार्म एंड फूड कृषि सम्मान अवार्ड 2024" से नवाजा गया।
इस बावत रविशंकर सिंह ने बताया कि राजधानी लखनऊ स्थित संगीत नाटक अकादमी में फार्म एंड फूड के तत्वावधान में दिल्ली प्रेस के सम्पादक एवं प्रकाशक परेश नाथ के कर कमलों द्वारा फार्म फूड कृषि सम्मान अवार्ड 2024 दिया गया।इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी कृषि अनूप सिंह चौहान,शिवाकांत सिंह,राजेश सिंह,अरविंद सिंह,सुरेश विश्वकर्मा,संतोष सिंह,चन्द्रहास सिंह,सरदार बलजीत सिंह,सहित अन्य किसानों ने बधाईयाँ दी है।


