बीस वर्षीय लड़की का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप

 


बीस वर्षीय लड़की का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।।जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र कटरा बाजार के सेल्हरी गांव कुशहा के समीप एक बीस वर्षीय लड़की का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार संजय गुप्ता मय पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास करने लगे। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी करनैलगंज उमेश्वर प्रभात सिंह ने भी तत्काल मौके पर पहुँचकर जानकारी हाशिल करते हुये आस–पास के व्यक्तियों से शव की पहचान कराने की कोशिश किया,खबर लिखे जाने तक मृतका की पहचान ना हो सकी। मौके पर डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने भी पहुंचकर जांच हेतु साक्ष्य संकलन  किया। 

              पहचान हेतु:- मृतक युवती का फोटो

       इस बावत प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि कुशहा गांव के ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि मंशापुरवा रोड पर एक अज्ञात शव पड़ा है।  सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचकर देखा गया तो खून से लथपथ शव एक बोरे में बांध कर फेंका गया था। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही करने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया। शव के पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस