संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फाँसी,पति एवं सास ससुर समेत छः के खिलाफ़ केस दर्ज


संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फाँसी,पति एवं सास ससुर समेत छः के खिलाफ़ केस दर्ज

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत चरहुवाँ के मजरा मरजादपुरवा में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला।मृतका के भाई हरिओम पुत्र कमलेश कुमार ग्राम बम्भनावा ,सूरतगंज जनपद बाराबंकी निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि  उसकी बहन रुकमणी की शादी जुलाई 2018 में चरहुवाँ मरजादपुरवा निवासी घिर्राउ के बेटे रणविजय के साथ हुई थी। जिसमे अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज देकर बहन की विदाई की गई।आरोप है कि शादी के बाद से आये दिन ससुरालीजन उसकी बहन को मारते पीटते व प्रताड़ित करते थे।धमकी देते थे कि जो हाल तुम्हारी चचेरी बहन का किया है वही हाल तुम्हारा की किया जाएगा।मृतका के भाई ने बताया कि गुरुवार को उसके बहन के ससुर द्वारा उन्हें सूचना दी गई कि उसकी बहन मर गई है। परिजनों के साथ जब बहन के ससुराल पहुंचा तो देखा कि मेरी बहन रुकमणी का शव पंखे से लटक रहा था।जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दिया ।सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस,फॉरेंसिक टीम एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्नेलगंज डॉ0 उमेश्वर प्रभात सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर विभिन्न विन्दुओं पर जांच पड़ताल करते हुये साक्ष्य संकलन कर शव को कब्जे में लेकर शव विच्छेदन हेतु भेज दिया गया।

इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही करने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।वहीं मृतका के भाई की तहरीर पर मरजाद पुरवा चरहुवाँ निवासी पति रणविजय,ससुर घिर्राउ,सास उर्मिला, देवर रोहित,जेठ कपिलदेव व संतोष के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 सहित अन्य विधिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस