23 बोटा आम व ट्रैक्टर ट्रॉली,बाइक को कब्जे में लेकर दो ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 


23 बोटा आम व ट्रैक्टर ट्रॉली,बाइक को कब्जे में लेकर दो ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर में अवैध हरे पेड़ो की कटान बदस्तूर जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक परसपुर क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर कला मजरा गोरछान पुरवा के समीप बाग में हरे आम के पेड़ काटे जा रहे थे। उपनिरीक्षक भारत भार्गव मय हमराह कांस्टेबल आनन्द अग्रहरि के साथ डेहरास चौराहे पर विवेचना मामले को लेकर मौजूद थे। जहाँ से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख कटान कर रहे मजदूर भाग खड़े हुये। उपनिरीक्षक भारत भार्गव ने बताया कि मौके से हरे आम के 23 बोटा,तकरीबन 40 कुंतल जलौनी,एक बिना नम्बर ट्रैक्टर ट्रॉली,तथा एक मोटरसाइकिल खड़ी मिली जिसे कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुये दो ठेकेदारों के खिलाफ उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्र में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम के तहत बिधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।उन्होंने बताया कि बरामद किये गए आम के बीस बोटों एवं जलौनी लकड़ी को गांव के ही गोली के सुपुर्द कर ट्रैक्टर ट्रॉली व उस पर लदी तीन बोटा लकड़ी तथा मोटरसाइकिल को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है।

      इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर दो लकड़ी ठेकेदारों व मौके से बरामद वाहनों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस