गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा,दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ देर रात्रि का विसर्जन


 गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा,दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ देर रात्रि का विसर्जन

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।।शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के मद्देनजर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों।में दुर्गापूजा महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।इसी क्रम में थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत नगर कस्बा,आटा, पसका,राजाटोला,अंदुपुर,मालव,चरहुवाँ, मोहना, धमरैया,पुरैना,त्यौरासी, लोहंगपुर सहजौरा, गुरेटी,भौरीगंज समेत निन्यानबे दुर्गा प्रतिमाओं में छियासी प्रतिमा का विसर्जन शनिवार विजयदशमी को एवं तेरह मूर्तियों का विसर्जन मंगलवार को भौरीगंज व पसका स्थित सरयू नदी में किया गया।


विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर थिरकते मां के भक्तगणों में कुछ अलग ही उत्साह दिखा।वहीं ग्रामीण अंचल की महिलाएं व बच्चे भी देर रात तक जुलूस का आनन्द लेते नजर आये।बताते चलें कि राजाटोला वार्ड नम्बर दस की मूर्ति शनिवार की शाम तकरीबन तीन बजे उठायी गयी। जो कि नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुये ज्योंहि भौरीगंज मोड़ से आटा की तरफ जाने लगी कि तत्कालीन थानाध्यक्ष ने पूर्व में उधर न् जाने का हवाला देते हुये रोक दिया।जिसका श्रद्धालुओं द्वारा जमकर विरोध करते हुये मूर्ति को ब्रम्हदेव बाबा स्थान राजपुर ले जाने की जिद पर अड़े रहे। जिसकी सूचना पुलिस द्वारा उच्चाधिकारियों को भी दी गयी।वहीं आयोजक द्वारा थानाध्यक्ष द्वारा प्रमाणित कॉपी भी दिखाई गई।लेकिन पुलिस ने अपने आगे एक न् सुनी।कुशल यह हुआ कि तभी क्षेत्रीय विधायक अजय के जाने पर श्रद्धालुओं में अपनी पीड़ा से अवगत कराया जिस पर उन्होंने प्रशासन से बात कर सभी को समझा बुझाकर आराम से जुलूस निकलवाया। वही सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने भी किसी तरह से शांति पूर्वक ढंग से सम्पन्न कराने की बात कहते हुये बदलते तेवर में कहा कि वीडियोग्राफी करवा लीजिए उसी से चिन्हित करके उन सभी के ऊपर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

👉 भौरीगंज स्थित सरयू नदी के घाट पर नही दिखे राजस्व कर्मी,न मिल सका समुचित जवाब


मूर्ति विसर्जन को लेकर भौरीगंज सरयू घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाये रखने के लिये उपनिरीक्षक समेत पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। जोकि देर रात तक चले विसर्जन के सिलसिले को लेकर मुस्तैद रही। लेकिन राजस्व विभाग के द्वारा लगाई गई टीमों की सिर्फ खानापूर्ति ही रही।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस