सात दिवसीय श्रीराम कथा का हुआ विशाल भण्डारे के साथ समापन
सात दिवसीय श्रीराम कथा का हुआ विशाल भण्डारे के साथ समापन
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। परसपुर क्षेत्र के ककरहिया ब्रम्हदेव बाबा के स्थान पर श्रीराम कथा के सातवें दिन कथा व्यास पं0 सूरज मिश्रा के मुखारविंद से कैकेयी द्वारा राजा दशरथ से दो वरदान मांगना,राम वन गमन,राम केवट संवाद,सीता हरण,शेवरी प्रसंग,के उपरांत रावण वध की संगीतमयी कथा सुनकर श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गये। कथा व्यास पंडित सूरज मिश्रा ने बताया कि श्रीराम कथा के समापन में सोमवार को पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान पुजारी भगौती बाबा, हरीश सिंह,शिव बहादुर सिंह,भोला सिंह,महन्त ,संजय,आर बी सिंह,राजेश सिंह सहित तमाम क्षेत्रीय भक्तजन उपस्थित रहे।
