लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनाई जयंती

 


लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनाई जयंती

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम मे लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई गई। जिसमे सभी शिक्षकों द्वारा बच्चों को  सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के व्यक्तित्व एवं आजादी के आंदोलन में उनकी भूमिका पर प्रकाश डालने के पश्चात राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को बनाये रखने की शपथ दिलाई गई, तथा बालक बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई।



वहीं धनतेरस तथा प्रकाशपर्व दीपावली के शुभ अवसर पर शिक्षिका कीर्ती सिंह व नेहा सोनी के नेतृत्व नौनिहाल छात्राओं द्वारा मनमोहक रंगोली भी बनाई गई।दौड़ एवं रंगोली प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों को एआरपी द्वारा पुरस्कृत करते हुये उनका उत्साहवर्धन किया गया।


इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामदीन विश्वकर्मा द्वारा सभी रसोइयों को मिष्टान्न एवं बर्तन देकर उपस्थित शिक्षक शिक्षकाओं तथा बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।



   इस अवसर पर ए0आर0पी0 बृजेश सिंह,विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य सुरजीत श्रीवास्तव,शिक्षिका कीर्ति सिंह,लक्ष्मी सिंह,नेहा सोनी,शिव किशोर पांडेय,रसोईया तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस