कलयुगी मां ही निकली मासूम बच्ची सगुन् की कातिल,ममता प्यार का घोंटा गला,गयी जेल




कलयुगी मां ही निकली मासूम बच्ची सगुन् की कातिल,ममता प्यार का घोंटा गला,गयी जेल

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

 परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए गये है।

       उक्त निर्देशक्रम में क्षेत्राधिकारी करनैलगंज डॉक्टर उमेश्वर प्रभात सिंह के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष परसपुर के नेतृत्व  दुधमुंही बच्ची शगुन हत्याकांड का जल्द खुलासा करने हेतु पुलिl0स टीम लगाई गई।जिसका सफल अनावरण करते हुये  थानाध्यक्ष दिनेश सिंह,कांस्टेबल अमित कनौजिया,धन्नू कुमार गौड़,

महिला आरक्षी आरती देवी ने अभईपुर मेहरबानपुरवा निवासिनी आरोपी अभियुक्ता सगुन की माँ जगमती को गिरफ्तार कर वास्ते l रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया।

👉आखिर क्या दोष था उस मासूम बच्ची शगुन का,क्यों मां ने उठाया ऐसा कदम.......

इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि थाना परसपुर पुलिस टीम द्वारा सगुन हत्याकांड से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्ता जगमती पत्नी माताफेर (23) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि उसके तीन वर्ष का एक लड़का है,दूसरी 8 माह पूर्व एक लड़की पैदा हुई इस लड़की के पैदा होने से मेरे घर वाले भी खुश नहीं थे और मैं भी नहीं चाहती थी कि लड़की पैदा हो इसी बात को लेकर परिवार वाले तरह-तरह के ताने मारते थे। मैं कोई बात यदि अपने पति से कहती थी तो वो भी मुझे ही डाटते थे। मेरे पति मुम्बई में रहते हैं वह भी एक साल से घर नहीं आये थे इन्ही सब कारणों से तंग आकर अभियुक्ता के द्वारा खुद की 8 माह की पुत्री शगुन को लैट्रीन के टैंक में डालकर हत्या कारित किया। जिसके सम्बन्ध में मृतका के बाबा की तहरीर पर थाना परसपुर में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

गोण्डा दर्पण के लिये कर्नेलगंज गोण्डा से आर के मिश्रा की रिपोर्ट

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस