छापेमारी कर कर्नेलगंज पुलिस ने बरामद किया विस्फोटक सामग्री का जखीरा

 


छापेमारी कर कर्नेलगंज पुलिस ने बरामद किया विस्फोटक सामग्री का जखीरा

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना तरबगंज के बेलसर गाँव में बीते दिनों पटाखा विस्फोट में तीन लोगों क़ी मौत होने के बाद जिले के लगभग सभी थानो क़ी पुलिस एलर्ट मोड में है। पुलिस पटाखा व्यापार से जुड़े व्यवसाइयों क़ी दुकानों व गोदामों पर लगातार छापेमारी कर रही है। गुरुवार को कोतवाली कर्नलगंज क़ी पुलिस को सूचना मिली क़ी नगर कर्नलगंज के स्टेशन रोड स्थित एक पटाखा व्यवसाई की दुकान में भारी मात्रा में गोला पटाखा मौजूद है।

      सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पटाखा व्यवसाई क़ी दुकान में छापेमारी की तो दुकान की अंदर भारी संख्या में गोला आदि विस्फोटक वस्तुए बरामद हुई। जिसे पिकअप वाहन पर लोड कराकर पुलिस कोतवाली ले गई।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस