चार उपनिरीक्षकों को मिला दिवाली पर्व पर नायाब तोहफा,बने निरीक्षक

 


चार उपनिरीक्षकों को मिला दिवाली पर्व पर नायाब तोहफा,बने निरीक्षक

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

👉उत्कृष्ट कार्यो के चलते मिली पदोन्नति, सब इंस्पेक्टर से बने इंस्पेक्टर.....


👉एसपी तथा एएसपी ने स्टार व बैच लगाकर दी शुभकामनाएं.....


गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विभिन्न थानों में तैनात चार उपनिरीक्षकों को दीवाली पर्व पर प्रशासन द्वारा बहुत ही बेहतर तोहफा देकर नवाजा गया है।। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चारों उपनिरीक्षको की पदोन्नति कर निरीक्षक बनाये गये।जनपद के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बने परसपुर थाना पर बतौर थानाध्यक्ष पद का निर्वहन कर रहे उपनिरीक्षक दिनेश सिंह तथा थाना इटियाथोक के थानाध्यक्ष पद की कमान संभाले उपनिरीक्षक शेषमणि पाण्डेय व उपनिरीक्षक लाल बिहारी थाना एएचटीयू सहित थाना कटरा बाजार में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह को स्टार व बैच लगाकर बधाइयां देते हुये कहा कि विभाग द्वारा पदोन्नति कर आप सभी को आज से एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।आशा है कि आप सभी विभाग द्वारा दी गयी जिम्मेदारियों का पूरी मेहनत,लगन,ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठता के साथ निर्वहन कर विकास के पद पड़ सदैव अग्रसर रहेंगे। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से की गई मेहनत कभी जाया नही जाती है जिसकी झलक आप सभी के सामने प्रदर्शित है जनपद के इन चारों उपनिरीक्षकों की मेहनत का ही नतीजा है जोकि आज इन सभी को सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर का दायित्व पुलिस विभाग द्वारा सौंपा गया।


 उन्होंने चारों निरीक्षकों को अपने क्षेत्र मे बेहतर कार्यशैली को प्रमाणित करते हुये फरियादियों को न्याय दिलाने हेतु सतत प्रयास करते हुये समाजसेवा तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाएंगे ताकि जनता का कानून के प्रति विश्वास सदैव बना रहे।


एसपी ने जनपद के सभी उपनिरीक्षकों को एक संदेश देते हुये अपील किया कि जंग में कभी हार नही माननी चाहिये,निरन्तर प्रयास करने वाला एक न एक दिन जंग जीत ही लेता है। इसलिये सभी लोग पूरी मेहनत लगन व ईमानदारी से कार्य करते रहें एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।

      इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत तथा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम रॉय सहित अन्य तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस