दुधमुंही बच्ची शगुन मामले में आया नया मोड़,जाने कौन है उसका कातिल
दुधमुंही बच्ची शगुन मामले में आया नया मोड़,जाने कौन है उसका कातिल
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अभईपुर मेहरबानपुरवा में गत 28/29 सितंबर की रात में रहस्यमय तरीके से गायब हुई आठ माह की दुधमुंही बच्ची का शव सोमवार की शाम घर के पीछे बने शौचालय के सेफ्टिटैंक से बरामद हुआ। पूर्व में परिजनों तथा ग्रामीणों ने बच्ची को किसी जंगली जानवर के द्वारा उठा ले जाने की आशंका जताई। जिस पर स्थानीय पुलिस,डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम, वन विभाग की टीम व एसओजी टीम ने काफी मेहनत की ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई।लेकिन नतीजा सिफर रहा। दूसरे दिन बच्ची का शव सेफ्टिटैंक में मिलने पर उक्त मामले में हत्या कर शव को फेंके जाने की गुत्थी उलझ गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरने के पश्चात जिला मुख्यालय भेज दिया।तथा अन्य विभिन्न पहलुओं को आधार बनाकर जांच पड़ताल में जुटी रही।
ससुर ने बहू पर दर्ज कराया नातिन शगुन की हत्या का मुकदमा
बुधवार को उक्त मामले में नया मोड़ सामने आया।जब ससुर ने अपनी बहू के खिलाफ नातिन के मारने का मुकदमा दर्ज करवाया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभईपुर मेहरबानपुरवा निवासी सीताराम गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी आठ माह की नातिन शगुन ठीक से बैठ भी नही सकती थी,और न् ही चलकर उस टैंक तक पहुंच सकती थी। आखिरकार टैंक तक कैसे पहुंची। उसकी बहु ने ही मेरी नातिन शगुन को मार डालने के उद्देश्य से शौचालय के टैंक में डाल दिया। टैंक में पानी अधिक होने से सगुन की मृत्यु हो गयी।
इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि ससुर की तहरीर के आधार पर बहू जगमती के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
