राहुल गांधी का 56वां जन्मदिवस केक काटकर व फल वितरण कर मनाया गया

राहुल गांधी


का 56वां जन्मदिवस केक काटकर व फल वितरण कर मनाया गया

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जिला कांग्रेस कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को सादगी एवं सेवा भाव के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के बीच फल वितरण कर सेवा एवं मानवता का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने राहुल गांधी को त्याग, तपस्या एवं जनसेवा की प्रतिमूर्ति बताते हुए उनके विचारों एवं संघर्षों को देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।


इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, गौरा विधानसभा के युवा नेता अरुण प्रताप सिंह 'डिंपल', मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे, सुभाष पांडेय, अब्दुल सलाम, अनीस नाना, अरविंद शुक्ला, अविनाश मिश्रा, डॉ. राजबहादुर सिंह, जैनुल आब्दीन खान, जगदीश यादव, राम सिंह, राकेश सिंह राणा, मोहम्मद इरशाद खान, संतोष सिंह, शाहिद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस